बागपत

बागपत जनपद के बड़ौत स्थित जनता वैदिक कॉलेज में सांस्कृतिक समिति के तत्वावधान में विद्यार्थियों के मानसिक, शारीरिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एक सहज योग कार्यशाला का आयोजन किया गया।

बागपत जनपद के बड़ौत स्थित जनता वैदिक कॉलेज में सांस्कृतिक समिति के तत्वावधान में विद्यार्थियों के मानसिक, शारीरिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एक सहज योग कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गजेंद्र प्रताप सिंह ने किया। मुख्य वक्ता एवं सहज योग विशेषज्ञ डॉ. ईलम सिंह बंसल ने वर्तमान तनावपूर्ण जीवनशैली में योग व ध्यान के महत्त्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि सहज योग के नियमित अभ्यास से मानसिक तनाव दूर होता है और एकाग्रता, आंतरिक शांति व सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि होती है। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों और विद्यार्थियों को सहज ध्यान का व्यावहारिक अभ्यास भी कराया।
विशेषज्ञ डॉ. गीता रानी ने विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में सहज योग अपनाने की प्रेरणा देते हुए स्वस्थ शरीर और शांत मन को सर्वांगीण विकास का मूल आधार बताया। अंत में प्राचार्य ने विशेषज्ञों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर श्रीमती लालती सिंह, डॉ. नीलम राणा, डॉ. शीशपाल, डॉ. लोकेंद्र कुमार, डॉ. अमित कुमार पांडेय, डॉ. तारकेश्वर नाथ तिवारी और डॉ. शिवपाल सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश के अधिवक्ताओं और उनके परिजनों के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ी राहत का ऐलान किया है। 5 लाख तक का कैशलेस इलाज, 400 विधि अधिकारियों को टैबलेट और 10 हजार वकीलों के लिए चैंबर-पार्किंग की सौगात pic.twitter.com/NRO5zhS5gi
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 15, 2026











