शाहगंज रेलवे स्टेशन पर 24 लीटर अवैध बीयर के साथ आजमगढ़ का युवक गिरफ्तार, बिहार ले जाने की थी योजना

जौनपुर

जौनपुर जनपद के शाहगंज जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर-1 से जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने सघन चेकिंग अभियान के तहत एक युवक को 24 लीटर अवैध बीयर के साथ गिरफ्तार किया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के शाहगंज जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर-1 से जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने सघन चेकिंग अभियान के तहत एक युवक को 24 लीटर अवैध बीयर के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी सफेद बोरी में 500 एमएल की 48 बोतलें (कुल 24 लीटर बीयर) छिपाकर ले जा रहा था, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 6 हजार रुपये बताई गई है।

पकड़े गए आरोपी की पहचान अंकित गुप्ता (24), निवासी पूराहादी, थाना फूलपुर (आजमगढ़) के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बीयर को ट्रेन के जरिए बिहार ले जाकर महंगे दामों में बेचने की फिराक में था।

मामले में थाना जीआरपी जौनपुर में धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई करने वाली टीम में जीआरपी थानाध्यक्ष सुनील कुमार गोंड, चौकी प्रभारी हरिकेश, आरपीएफ उपनिरीक्षक जगदीश प्रसाद बहुगुणा समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.