जौनपुर

जौनपुर जनपद के खेतासराय थाना क्षेत्र स्थित अर्जनपुर (जमीन रुधौली) गांव निवासी 28 वर्षीय पंकज बिंद की बंगलूरू में इलाज के दौरान मौत हो गई। पंकज बंगलूरू में रहकर पेंटिंग का काम करता था।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के खेतासराय थाना क्षेत्र स्थित अर्जनपुर (जमीन रुधौली) गांव निवासी 28 वर्षीय पंकज बिंद की बंगलूरू में इलाज के दौरान मौत हो गई। पंकज बंगलूरू में रहकर पेंटिंग का काम करता था।
जानकारी के अनुसार, 8 सितंबर को काम के दौरान वह एक इमारत की तीसरी मंजिल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। स्थानीय लोगों और परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां शनिवार को उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सोमवार को जैसे ही पंकज का शव गांव पहुंचा, परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पत्नी अनीता और मां निर्मला का रो-रोकर बुरा हाल था।
मृतक अपने पीछे डेढ़ वर्षीय मासूम बेटी छोड़ गया है। दोपहर बाद सुतौली घाट पर गमगीन माहौल में पंकज का अंतिम संस्कार किया गया, जहां पिता दुर्बली बिंद ने बेटे को मुखाग्नि दी। इस दुखद घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
उत्तर प्रदेश के अधिवक्ताओं और उनके परिजनों के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ी राहत का ऐलान किया है। 5 लाख तक का कैशलेस इलाज, 400 विधि अधिकारियों को टैबलेट और 10 हजार वकीलों के लिए चैंबर-पार्किंग की सौगात pic.twitter.com/NRO5zhS5gi
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 15, 2026











