महराजगंज

महराजगंज जनपद में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत कोल्हुई थाना पुलिस ने सोमवार को दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत कोल्हुई थाना पुलिस ने सोमवार को दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से कुल 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।
जंगल गुलरिहा के मुसहर टोला से हुईं गिरफ्तारियां
पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई जंगल गुलरिहा स्थित मुसहर टोला के पास की गई।
पहली कार्रवाई: उपनिरीक्षक हरीश कुमार मौर्या, कांस्टेबल बबलू यादव व महिला कांस्टेबल पिंकी की टीम ने श्रीदेवी (37 वर्ष) पत्नी देवनरायण को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ हिरासत में लिया। इस मामले में पुलिस ने मु0अ0सं0 144/2026, धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
दूसरी कार्रवाई: उपनिरीक्षक पंकज सिंह, कांस्टेबल सतीश चौधरी व महिला कांस्टेबल शशि यादव की टीम ने विमला (28 वर्ष) पत्नी अवधनाथ को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। इनके विरुद्ध मु0अ0सं0 145/2026, धारा 60(1) आबकारी अधिनियम में केस दर्ज किया गया है।
पुलिस ने दी चेतावनी, जारी रहेगा अभियान
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी फरेंदा के पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष कोल्हुई के नेतृत्व में अंजाम दी गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री में लिप्त तत्वों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और पकड़े जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
#उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए देर रात 34 प्रांतीय सिविल सेवा (PCS) अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल कर दिया है। pic.twitter.com/W7QGt1BuhD
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 14, 2026







