महराजगंज:दसवें दिन भी जारी रहा जनहित किसान पार्टी का धरना, अध्यक्ष श्यामसुंदर दास की भूख हड़ताल का छठा दिन; प्रशासन पर अनदेखी का आरोप

महराजगंज

महराजगंज जिला मुख्यालय पर जनहित किसान पार्टी का अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन सोमवार को 10वें दिन भी जारी रहा।
पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जिला मुख्यालय पर जनहित किसान पार्टी का अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन सोमवार को 10वें दिन भी जारी रहा। किसानों की समस्याओं और विभिन्न जनहित के मुद्दों को लेकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्यामसुंदर दास की भूख हड़ताल भी छठवें दिन में प्रवेश कर गई है। प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस पहल या वार्ता न किए जाने से आंदोलनकारियों में भारी रोष है।

भूख हड़ताल पर बैठे राष्ट्रीय अध्यक्ष श्यामसुंदर दास ने दो टूक कहा कि किसानों और आम जनता के हक की लड़ाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि इतने दिनों से धरना और आमरण अनशन चलने के बावजूद जिला प्रशासन कुंभकर्णी नींद में सोया हुआ है। अधिकारियों द्वारा उनकी जायज मांगों पर अब तक कोई ठोस आश्वासन या समाधान की दिशा में कदम नहीं उठाया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक प्रशासन लिखित में संतोषजनक फैसला नहीं लेता, तब तक आंदोलन और भूख हड़ताल समाप्त नहीं होगी।

धरना स्थल पर भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक डटे रहे। लगातार छह दिनों से अन्न-जल त्यागने के कारण श्यामसुंदर दास के गिरते स्वास्थ्य को लेकर समर्थकों और कार्यकर्ताओं में गहरी चिंता व्याप्त है।

कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए जिला प्रशासन से हठधर्मिता छोड़कर तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते मांगों का निस्तारण नहीं किया गया और राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वास्थ्य को कोई नुकसान पहुंचा, तो आंदोलन को और अधिक उग्र रूप दिया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.