जौनपुर

जौनपुर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत सिकरारा थाना पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत सिकरारा थाना पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पहले मामले में पुलिस ने न्यायालय एसीजेएम द्वितीय द्वारा धारा 498ए, 323, 504, 506 भादवि व 3/4 डीपी एक्ट में जारी वारंट के आधार पर कमला (पुत्र खेलावन), निवासी ग्राम सरैया को पकड़ा। वहीं दूसरे मामले में मारपीट व अन्य धाराओं (147, 323, 504, 352, 324 भादवि) से संबंधित वारंटी धर्मेन्द्र (पुत्र गुल्लू), निवासी ग्राम जमुआ को गिरफ्तार किया गया।
सिकरारा पुलिस टीम में उपनिरीक्षक श्रीधर शुक्ला, हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार और कांस्टेबल संजय यादव शामिल रहे। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय में पेश कर दिया है।
बागपत: गैस एजेंसी संचालिका ने युवक पर लगाया रंजिशवश झूठी शिकायतें करने का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांगhttps://t.co/nshVSXiNH9
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 10, 2026












