जौनपुर

जौनपुर जनपद के थाना सरायख्वाजा पुलिस ने जान से मारने की नीयत से ताबड़तोड़ फायरिंग करने और इलाके में दहशत फैलाने वाले पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के थाना सरायख्वाजा पुलिस ने जान से मारने की नीयत से ताबड़तोड़ फायरिंग करने और इलाके में दहशत फैलाने वाले पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त थार, स्कॉर्पियो और अर्टिगा कार को भी कब्जे में लेकर सीज कर दिया है।
घटना के अनुसार, बीते 9 सितंबर को करंजाकला मोड़ तिराहे के पास गाड़ी में बैठे विपिन यादव उर्फ मखनचू पर तीन गाड़ियों में सवार बदमाशों ने घेरकर फायरिंग कर दी थी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने धारा 109(1), 3(5) BNS व 7 CLA एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था।
सीसीटीवी फुटेज व जांच के आधार पर सरायख्वाजा पुलिस ने गुरुवार (10 सितंबर) को कार्रवाई करते हुए धीरज यादव, मोनू यादव, करिया यादव, रंजीत प्रजापति और अंकित पाल को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।
बागपत: गैस एजेंसी संचालिका ने युवक पर लगाया रंजिशवश झूठी शिकायतें करने का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांगhttps://t.co/nshVSXiNH9
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 10, 2026












