बागपत

बागपत उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ सम्बद्ध भारतीय मजदूर संघ) ने गुरुवार को मेरठ क्षेत्र के बड़ौत डिपो परिसर में 17 सूत्रीय मांगों को लेकर जोरदार जनजागरण कार्यक्रम का आयोजन किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बागपत उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ सम्बद्ध भारतीय मजदूर संघ) ने गुरुवार को मेरठ क्षेत्र के बड़ौत डिपो परिसर में 17 सूत्रीय मांगों को लेकर जोरदार जनजागरण कार्यक्रम का आयोजन किया। कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद करते हुए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक को संबोधित एक मांग पत्र सौंपा।
कार्यक्रम में पहुंचे भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह ने आंदोलन को पूर्ण समर्थन देने का ऐलान किया। संघ के प्रतिनिधियों ने मांग पत्र के जरिए संविदा चालकों व परिचालकों का न्यूनतम मानदेय ₹30,000 प्रति माह करने, नियमित कर्मचारियों की भांति 58% महंगाई भत्ता (DA) देने, हर 6 माह में 10% वेतन वृद्धि करने तथा संविदा कर्मियों की नियमावली बनाकर उन्हें नियमित करने की वकालत की।
इसके अतिरिक्त कर्मचारियों पर उत्पीड़नात्मक कार्रवाई रोकने, राज्य कर्मचारियों की तर्ज पर कैशलेस चिकित्सा सुविधा, दिवाली से पूर्व बोनस, सातवें वेतनमान के अनुरूप भत्तों में संशोधन और अवैध निजी वाहनों के संचालन पर रोक लगाने की मांग उठाई गई। इस दौरान शाखा अध्यक्ष रवींद्र सिंह, शाखा मंत्री प्रशांत त्यागी, धर्मवीर सिंह, सोनू मलिक और वीरेंद्र कुमार यादव सहित दर्जनों कर्मचारी उपस्थित रहे।
बागपत: गैस एजेंसी संचालिका ने युवक पर लगाया रंजिशवश झूठी शिकायतें करने का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांगhttps://t.co/nshVSXiNH9
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 10, 2026












