जौनपुर

जौनपुर जनपद के बदलापुर थाना क्षेत्र के ऊदपुर गेल्हवां गांव में एक व्यक्ति को पकड़ने पहुंची पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। एक ही व्यक्ति को काबू करने में तीन पुलिसकर्मियों के पसीने छूट गए। पुलिसकर्मियों ने व्यक्ति को पकड़कर थाने ले जाने का प्रयास किया !पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के बदलापुर थाना क्षेत्र के ऊदपुर गेल्हवां गांव में एक व्यक्ति को पकड़ने पहुंची पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। एक ही व्यक्ति को काबू करने में तीन पुलिसकर्मियों के पसीने छूट गए। पुलिसकर्मियों ने व्यक्ति को पकड़कर थाने ले जाने का प्रयास किया,!
लेकिन वह पुलिस के चंगुल से छूटकर भाग निकला।इसके बाद पुलिसकर्मी सड़क से लेकर खेतों तक उसके पीछे दौड़ लगाते नजर आए। इस दौरान व्यक्ति को पकड़ने और काबू करने की कोशिश का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी व्यक्ति के साथ मारपीट करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं।इसलिए सम्बन्ध मे गुरुवार को थानाध्यक्ष बदलापुर फूलचंद्र पाण्डेय ने बताया कि व्यक्ति के शराब पीकर आए दिन हंगामा करने और हरकतों से परेशान होकर उसके बेटे ने पुलिस से शिकायत की थी।
कायत की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और व्यक्ति को पकड़कर थाने ले जाने लगी। इसी दौरान उसने पुलिसकर्मियों से खुद को छुड़ाया और भागने लगा।मामला सामने आने के बाद घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस की ओर से मामले में आगे की कार्रवाई की जानकारी सामने आना बाकी है।
बागपत: गैस एजेंसी संचालिका ने युवक पर लगाया रंजिशवश झूठी शिकायतें करने का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांगhttps://t.co/nshVSXiNH9
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 10, 2026













