सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपदके वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन में चलाए जा रहे साइबर क्राइम रिकवरी अभियान के तहत खेसरहा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपदके वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन में चलाए जा रहे साइबर क्राइम रिकवरी अभियान के तहत खेसरहा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस की साइबर सेल टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन ठगी के शिकार हुए एक ग्रामीण के ₹39,908 की धनराशि उसके बैंक खाते में वापस कराई है।
जानकारी के अनुसार, खेसरहा थाना क्षेत्र के बेलवालगूनही निवासी प्रकाश (पुत्र जयकरन) के साथ गत 8 सितंबर 2026 को यूपीआई (UPI) के माध्यम से ₹39,908 का साइबर फ्रॉड हो गया था। पीड़ित ने उसी दिन एनसीआरपी (NCRP) पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज कराई थी।
मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी निरीक्षक रामकृष्ण मिश्र के नेतृत्व में खेसरहा पुलिस की साइबर सेल और बैंक के समन्वय से कार्रवाई शुरू की गई। टीम के प्रयास से गुरुवार (10 सितंबर) को पूरी ठगी गई राशि आवेदक के खाते में सुरक्षित वापस करा दी गई। सराहनीय कार्य करने वाली टीम में साइबर सेल प्रभारी राघवेंद्र प्रताप यादव, कांस्टेबल अभिषेक मौर्य और महिला कांस्टेबल रंभा यादव शामिल रहे।
बागपत: गैस एजेंसी संचालिका ने युवक पर लगाया रंजिशवश झूठी शिकायतें करने का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांगhttps://t.co/nshVSXiNH9
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 10, 2026













