महराजगंज: गैर इरादतन हत्या के मामले में वांछित बाइक चालक गिरफ्तार, धारा में बढ़ोतरी

महराजगंज

महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध रोकथाम अभियान के तहत श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने सड़क हादसे में हुई मौत के मामले में वांछित बाइक चालक को गिरफ्तार किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध रोकथाम अभियान के तहत श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने सड़क हादसे में हुई मौत के मामले में वांछित बाइक चालक को गिरफ्तार किया है।

घटना के अनुसार, इमलिया (थाना भिटौली) निवासी सचिन (26) पुत्र विजय प्रताप प्रसाद ने अपनी बाइक (UP 56 BH 4378) को तेज व लापरवाही से चलाते हुए सत्येंद्र शर्मा के 52 वर्षीय पिता नाथूलाल को जोरदार टक्कर मार दी थी। हादसे में गंभीर रूप से घायल नाथूलाल की मृत्यु हो गई थी। मामले में पुलिस ने धारा 281 व 106(1) BNS के तहत मुकदमा दर्ज किया था।

विवेचना के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी चालक के पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था। मामले को गंभीर मानते हुए पुलिस ने सदोष मानव वध की धारा 106(1) को हटाकर धारा 105 BNS (गैर इरादतन हत्या) जोड़ दी। गुरुवार (10 सितंबर) को उपनिरीक्षक अंजनी कुमार और कांस्टेबल धीरज गिरि की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.