महराजगंज

महराजगंज जनपद के नगर के त्रिमुहानी पुल से रोहिन नदी में छलांग लगाने वाले कक्षा सात के छात्र हिमांशु यादव का 20 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी कोई सुराग नहीं मिल सका है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के नगर के त्रिमुहानी पुल से रोहिन नदी में छलांग लगाने वाले कक्षा सात के छात्र हिमांशु यादव का 20 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी कोई सुराग नहीं मिल सका है। लखरहिया बरगदही गांव निवासी छात्र की तलाश में पुलिस, NDRF और SDRF की टीमें स्टीमर व गोताखोरों की मदद से लगातार रेस्क्यू अभियान चला रही हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, हिमांशु ने सोमवार दोपहर करीब 2 बजे त्रिमुहानी पुल से नदी में छलांग लगा दी थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह गहरे पानी में ओझल हो गया। पुल पर छात्र की साइकिल और स्कूल बैग बरामद हुआ है।
घटना के बाद से ही छात्र के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और नदी किनारे ग्रामीणों की भारी भीड़ जुटी हुई है। मंगलवार सुबह तक चले बचाव अभियान के बावजूद छात्र का कोई पता नहीं चल पाया है। पुलिस प्रशासन की देखरेख में राहत व बचाव कार्य निरंतर जारी है।
सिसवा नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि का गांधी नगर वार्ड दौरा: ओपन जिम और सार्वजनिक शौचालय का निरीक्षण, जन समस्याएं सुनींhttps://t.co/arVUpnA8aQ
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 8, 2026












