परतावल सीएचसी में बाइक चोरों का आतंक, दो दिन में दूसरी वारदात से मचा हड़कंप

महराजगंज

जनपद महराजगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल परिसर इन दिनों बाइक चोरों के निशाने पर है। सोमवार को इलाज कराने पहुंचे एक युवक की बाइक अस्पताल परिसर से चोरी हो गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद महराजगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल परिसर इन दिनों बाइक चोरों के निशाने पर है। सोमवार को इलाज कराने पहुंचे एक युवक की बाइक अस्पताल परिसर से चोरी हो गई। दो दिनों के भीतर बाइक चोरी की दूसरी घटना सामने आने से अस्पताल आने वाले मरीजों, तीमारदारों और आसपास के दुकानदारों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

भिटौली थाना क्षेत्र के विशुनपुर खुर्द गांव निवासी नरसिंह प्रजापति सोमवार को बाइक से सीएचसी परतावल पहुंचे थे। उन्होंने अपनी बाइक परिसर में खड़ी की और उपचार के लिए अस्पताल के अंदर चले गए। कुछ समय बाद वापस लौटने पर बाइक अपने स्थान से गायब मिली। आसपास तलाश करने के बावजूद बाइक का कोई सुराग नहीं मिला।

इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को घटना की सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने अस्पताल परिसर व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है, ताकि संदिग्ध की पहचान की जा सके। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर बाइक बरामद करने और चोर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि बाइक चोरी का मामला संज्ञान में है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.