बुलंदशहर

बुलंदशहर दुर्गा प्रसाद बलजीत सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर विचार गोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर दुर्गा प्रसाद बलजीत सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर विचार गोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया। वाणिज्य विभाग एवं रोवर-रेंजर इकाई के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में वक्ताओं ने साक्षरता के सामाजिक, आर्थिक और व्यावहारिक महत्व पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
वाणिज्य विभाग के सभागार में आयोजित गोष्ठी में मुख्य वक्ता रसायन विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रोफेसर चंद्रावती ने कहा कि साक्षरता का अर्थ केवल पढ़ना-लिखना मात्र नहीं है, बल्कि इससे वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित होता है और समाज अंधविश्वास से मुक्त होता है। जागरूक नागरिक ही राष्ट्र निर्माण में अग्रणी भूमिका निभा सकता है।

वहीं वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ. भुवनेश कुमार ने वित्तीय व तकनीकी साक्षरता को आज की महती आवश्यकता बताते हुए युवाओं को आर्थिक आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया। रोवर-रेंजर प्रभारी डॉ. तरुण श्रीवास्तव ने ‘प्रत्येक एक को पढ़ाए’ (ईच वन, टीच वन) के संकल्प के साथ वंचित वर्ग तक शिक्षा पहुँचाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर डॉ. विशाल शर्मा और डॉ. राजीव गोयल ने भी कौशल आधारित शिक्षा और निरंतर ज्ञानार्जन पर बल दिया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
सिसवा नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि का गांधी नगर वार्ड दौरा: ओपन जिम और सार्वजनिक शौचालय का निरीक्षण, जन समस्याएं सुनींhttps://t.co/arVUpnA8aQ
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 8, 2026












