गुलावठी के डीएन इंटर कॉलेज ग्राउंड में आज से ब्रज रसोत्सव व भक्तमाल कथा का भव्य शुभारंभ, जुटेंगे दिग्गज नेता

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के नगर के डीएन इंटर कॉलेज ग्राउंड में आज से लाडली जू कृपा मंडल के तत्वाधान में चार दिवसीय ‘ब्रज रसोत्सव’ एवं ‘भक्तमाल कथा’ का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के नगर के डीएन इंटर कॉलेज ग्राउंड में आज से लाडली जू कृपा मंडल के तत्वाधान में चार दिवसीय ‘ब्रज रसोत्सव’ एवं ‘भक्तमाल कथा’ का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। कार्यक्रम का उद्घाटन दोपहर 3 बजे मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर, स्थानीय विधायक लक्ष्मी राज सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अंतुल तेवतिया तथा नगर पालिका अध्यक्ष शैलेश तेवतिया द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा।

आयोजकों ने बताया कि यह धार्मिक आयोजन 8 सितंबर से शुरू होकर 11 सितंबर तक चलेगा, जिसका समापन राधा अष्टमी महोत्सव के पावन अवसर पर होगा। रसोत्सव के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक व धार्मिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.