ग्राउंड पर अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों ने मां बन शक्ति देवी ग्राउंड पर लगाया विशाल भंडारा, 1200 लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद

महराजगंज

महराजगंज जनपद के नगर पंचायत चौक बाजार स्थित मां बन शक्ति देवी ग्राउंड पर सोमवार को भक्ति और सेवा भाव का अनूठा नजारा देखने को मिला। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के नगर पंचायत चौक बाजार स्थित मां बन शक्ति देवी ग्राउंड पर सोमवार को भक्ति और सेवा भाव का अनूठा नजारा देखने को मिला। ग्राउंड पर नियमित अभ्यास करने वाले बालक-बालिकाओं ने मिलकर एक विशाल भंडारे का भव्य आयोजन किया, जिसमें करीब 1200 श्रद्धालुओं एवं स्थानीय निवासियों ने प्रसाद ग्रहण किया।

कुशवाहा कोठी से पहले और मां बन शक्ति देवी मंदिर के समीप स्थित ग्राउंड परिसर में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में सुबह से ही श्रद्धालुओं का जुटना शुरू हो गया था। खिलाड़ियों द्वारा खुद आगे बढ़कर व्यवस्था संभालने और प्रसाद वितरण करने की स्थानीय लोगों ने भूरि-भूरि प्रशंसा की।

इस अवसर पर ग्राउंड के कोच हरिराम बाबा, फलाहारी बाबा श्री लक्ष्मण नाथ, विकास जायसवाल, दुर्गेश यादव, अमरजीत साहनी, हरिकेश यादव, अंकित जायसवाल तथा अरविंद राव सहित क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोग एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.