अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर घायल, हायर सेंटर रेफर

बुलन्दशहर

बुलंदशहर जनपद के शिकारपुर/अहमदगढ़। शिकारपुर तहसील के अहमदगढ़ कस्बे में रविवार शाम एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

 

बुलन्दशहरजनपद के शिकारपुर/अहमदगढ़ तहसील के अहमदगढ़ कस्बे में रविवार शाम एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, पूठरी कलां गांव निवासी कुलदीप (26) पुत्र सतीश अहमदगढ़ स्थित एक होटल पर जा रहा था। इसी दौरान होटल के समीप तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और कुलदीप गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना पर पहुंची पीआरवी 112 पुलिस टीम ने एंबुलेंस की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिकारपुर पहुंचाया। सीएचसी के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। थाना प्रभारी वरुण कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना कारित करने वाले अज्ञात वाहन व उसके चालक की तलाश की जा रही है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.