बागपत

बागपत जनपद के दुनियाभर के 100 से अधिक देशों में आयोजित होने वाली ‘अंतरराष्ट्रीय हार्टफुलनेस निबंध प्रतियोगिता 2026’ के लिए जनपद में पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बागपत जनपद के दुनियाभर के 100 से अधिक देशों में आयोजित होने वाली ‘अंतरराष्ट्रीय हार्टफुलनेस निबंध प्रतियोगिता 2026’ के लिए जनपद में पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है। श्री राम चंद्र मिशन और हार्टफुलनेस एजुकेशन ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस पूरी तरह निःशुल्क प्रतियोगिता में 14 से 25 वर्ष के युवा प्रतिभाग कर सकते हैं।

जागरूकता अभियान के तहत बागपत के जैन इंटर कॉलेज और राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में विशेष सत्र आयोजित किए गए। हार्टफुलनेस केंद्र समन्वयक योगेंद्र कुशवाहा ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को मानसिक शांति, आंतरिक संतुलन और नैतिक मूल्यों से जोड़ना है। वहीं, राज्य युवा पुरस्कार विजेता अमन कुमार ने अधिक से अधिक छात्रों से इसमें जुड़ने का आह्वान किया।
प्रतियोगिता से जुड़ी मुख्य बातें
भाषा व माध्यम: हिंदी व अंग्रेजी सहित 12 भाषाओं में निबंध लिखने का विकल्प।
श्रेणी 1 (14-18 वर्ष): विषय – “मेरी अनुमति के बिना कोई भी मुझे आहत नहीं कर सकता” ।
श्रेणी 2 (19-25 वर्ष): विषय – “स्वीकार्यता विकास का प्रतीक है” ।
पंजीकरण व अंतिम तिथि: स्कूल व कॉलेज आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से 30 सितंबर 2026 तक पंजीकरण और निबंध अपलोड कर सकते हैं।
परिणाम 31 दिसंबर 2026 को घोषित किए जाएंगे। सभी प्रतिभागियों को अंतरराष्ट्रीय ई-सर्टिफिकेट, टॉप 10% मेधावियों को ई-मेरिट सर्टिफिकेट और शीर्ष विजेताओं को ट्रॉफी व मेडल प्रदान किए जाएंगे।
नेपाल में भोटेकोशी नदी की बाढ़ में डूबे कृषि विकास बैंक से पुलिस ने करीब 50 करोड़ नेपाली रुपये का सोना, डेढ़ करोड़ नेपाली रुपये नकद और महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित बरामद किए। pic.twitter.com/QegnNsP5Yt
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 1, 2026






















