बागपत

बागपत जनपद के नगर में जारी नाला निर्माण को लेकर व्यापारियों और ठेकेदार के बीच विवाद गहरा गया है। व्यापारियों ने कोतवाली में लिखित तहरीर देकर ठेकेदार पर मानकों के विपरीत मनमाने ढंग से निर्माण कराने तथा विरोध करने पर गाली-गलौज और धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बागपत जनपद के नगर में जारी नाला निर्माण को लेकर व्यापारियों और ठेकेदार के बीच विवाद गहरा गया है। व्यापारियों ने कोतवाली में लिखित तहरीर देकर ठेकेदार पर मानकों के विपरीत मनमाने ढंग से निर्माण कराने तथा विरोध करने पर गाली-गलौज और धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है।
व्यापारियों की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, नाले की चौड़ाई तय मानकों से अधिक बढ़ाई जा रही है, जिससे दुकानों के सामने आवागमन बाधित होने की आशंका है। आरोप है कि जब व्यापारियों ने इस पर आपत्ति जताई, तो ठेकेदार ने उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट की धमकी दी।
व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन और संबंधित विभाग से निर्माण कार्य की जांच कराने तथा इसे जनहित व निर्धारित मानकों के अनुरूप ही पूरा कराने की मांग की है। बड़ौत कोतवाली पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
नेपाल में भोटेकोशी नदी की बाढ़ में डूबे कृषि विकास बैंक से पुलिस ने करीब 50 करोड़ नेपाली रुपये का सोना, डेढ़ करोड़ नेपाली रुपये नकद और महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित बरामद किए। pic.twitter.com/QegnNsP5Yt
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 1, 2026













