महराजगंज

महराजगंज जनपद के सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग के निचलौल रेंज अंतर्गत अमड़ी पुल के पास सोमवार शाम गन्ने के खेत में छिपे एक तेंदुए ने चर रही बकरी पर हमला कर उसे अपना शिकार बना लिया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग के निचलौल रेंज अंतर्गत अमड़ी पुल के पास सोमवार शाम गन्ने के खेत में छिपे एक तेंदुए ने चर रही बकरी पर हमला कर उसे अपना शिकार बना लिया। महिलाओं और ग्रामीणों द्वारा किए गए जोरदार शोर-शराबे के बाद तेंदुआ बकरी को छोड़कर वापस गन्ने के खेत में भाग गया।
घटना करमहिया (पश्चिम टोला) निवासी आशिया पत्नी हदीस के साथ घटी, जो शाम करीब चार बजे नहर की पटरी पर बकरियां चरा रही थीं। घटना के बाद से ही तेंदुआ गन्ने के खेत में छिपे होने की आशंका के चलते क्षेत्र में ग्रामीणों के बीच भारी दहशत का माहौल है।
सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। वन क्षेत्राधिकारी सुनील राव ने बताया कि वनकर्मियों को मौके पर तैनात कर निगरानी बढ़ा दी गई है और ग्रामीणों को अकेले खेतों की तरफ न जाने व सतर्क रहने की हिदायत दी गई है।
नेपाल में भोटेकोशी नदी की बाढ़ में डूबे कृषि विकास बैंक से पुलिस ने करीब 50 करोड़ नेपाली रुपये का सोना, डेढ़ करोड़ नेपाली रुपये नकद और महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित बरामद किए। pic.twitter.com/QegnNsP5Yt
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 1, 2026





















