मऊ

मऊ जनपद के सरयू नदी का जलस्तर बीते 24 घंटों में 10 सेंटीमीटर बढ़कर खतरे के निशान से महज 30 सेंटीमीटर नीचे पहुंच गया है। नदी के बढ़ते जलस्तर और तेज बहाव के कारण दोहरीघाट क्षेत्र के तटवर्ती इलाकों में तेजी से कटान हो रहा है,पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के सरयू नदी का जलस्तर बीते 24 घंटों में 10 सेंटीमीटर बढ़कर खतरे के निशान से महज 30 सेंटीमीटर नीचे पहुंच गया है। नदी के बढ़ते जलस्तर और तेज बहाव के कारण दोहरीघाट क्षेत्र के तटवर्ती इलाकों में तेजी से कटान हो रहा है, जिससे ग्रामीणों और नगरवासियों में दहशत का माहौल है।
गौरीशंकर घाट के मीटर गेज के अनुसार नदी का जलस्तर 69.70 मीटर पर पहुंच गया है, जबकि डेंजर लेवल 69.90 मीटर है। रामपुर धनौली, औराडाड़-चिऊटीदाड़ और खाकी बाबा कुटी के पास नदी की सीधी धारा टकराने से तटबंधों और बोल्डर पिचिंग में दरारें आ गई हैं, जिससे भारत माता मंदिर, शवदाह स्थल व मुक्तिधाम पर कटान का खतरा बढ़ गया है।
सिंचाई विभाग के अवर अभियंता प्रिंस कुमार ने बताया कि लहरों के उफान से कुछ स्थानों पर बोल्डर खिसकने की सूचना है, जिन्हें दुरुस्त कराया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और बाढ़ जैसी आपात स्थिति से निपटने के लिए विभाग अलर्ट पर है।
नेपाल में भोटेकोशी नदी की बाढ़ में डूबे कृषि विकास बैंक से पुलिस ने करीब 50 करोड़ नेपाली रुपये का सोना, डेढ़ करोड़ नेपाली रुपये नकद और महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित बरामद किए। pic.twitter.com/QegnNsP5Yt
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 1, 2026






















