मऊ

मऊ जनपद के रानीपुर क्षेत्र में मंगलवार 1 सितंबर को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक लगातार सात घंटे बिजली सप्लाई ठप रहेगी। यह कटौती 33 केवी विद्युत सप्लाई लाइन के आवश्यक रख-रखाव और लाइन के संपर्क में आ रही पेड़ों की डालियों की कटाई-छंटाई के काम के चलते की जा रही है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के रानीपुर क्षेत्र में मंगलवार 1 सितंबर को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक लगातार सात घंटे बिजली सप्लाई ठप रहेगी। यह कटौती 33 केवी विद्युत सप्लाई लाइन के आवश्यक रख-रखाव और लाइन के संपर्क में आ रही पेड़ों की डालियों की कटाई-छंटाई के काम के चलते की जा रही है।
रानीपुर विद्युत उपकेंद्र के अधिकारी रमेश चंद्र सिंह ने बताया कि भविष्य में होने वाले फॉल्ट, ट्रिपिंग और शॉर्ट सर्किट से बचाव के लिए यह विशेष मेंटेनेंस अभियान चलाया जा रहा है। कटौती से रानीपुर उपकेंद्र से जुड़े सभी शहरी व ग्रामीण उपभोक्ता प्रभावित होंगे।
विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से दैनिक व आवश्यक कार्य सुबह 9 बजे से पूर्व निपटाने और सहयोग बनाए रखने की अपील की है। अधिकारियों के मुताबिक, शाम 4 बजे तक मेंटेनेंस कार्य पूर्ण होते ही आपूर्ति सुचारू रूप से बहाल कर दी जाएगी।
नेपाल में भोटेकोशी नदी की बाढ़ में डूबे कृषि विकास बैंक से पुलिस ने करीब 50 करोड़ नेपाली रुपये का सोना, डेढ़ करोड़ नेपाली रुपये नकद और महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित बरामद किए। pic.twitter.com/QegnNsP5Yt
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 1, 2026






















