महराजगंज

महराजगंज नेपाल राष्ट्र में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने चार राउंड हवाई फायरिंग कर दो भारतीय नागरिकों को 158 ग्राम अवैध ब्राउन हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज नेपाल राष्ट्र में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने चार राउंड हवाई फायरिंग कर दो भारतीय नागरिकों को 158 ग्राम अवैध ब्राउन हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है।

नेपाल पुलिस के अनुसार, रामग्राम नगरपालिका क्षेत्र में पुलिस टीम ने बाइक सवार दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया, जिस पर वे भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए और हवा में चार राउंड गोलियां चलाकर दोनों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान महराजगंज निवासी गिरिजेश श्रीवास्तव (33) और निचलौल निवासी दीपक श्रीवास्तव (27) के रूप में हुई है।
तलाशी के दौरान उनके पास से 158 ग्राम ब्राउन हेरोइन, दो मोबाइल फोन और एक यूपी नंबर की मोटरसाइकिल बरामद की गई है। नेपाल पुलिस दोनों अभियुक्तों को नवलपरासी जिला पुलिस कार्यालय भेजकर मामले की विस्तृत जांच और कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।
नेपाल में भोटेकोशी नदी की बाढ़ में डूबे कृषि विकास बैंक से पुलिस ने करीब 50 करोड़ नेपाली रुपये का सोना, डेढ़ करोड़ नेपाली रुपये नकद और महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित बरामद किए। pic.twitter.com/QegnNsP5Yt
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 1, 2026






















