अनूपशहर से आगरा के लिए नई रोडवेज बस सेवा शुरू: पालिकाध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर के नए बस अड्डे से मंगलवार को आगरा के लिए सीधी यूपी रोडवेज बस सेवा का शुभारंभ किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश गोयल ने बस को हरी झंडी दिखाकर गंतव्य के लिए रवाना किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर के नए बस अड्डे से मंगलवार को आगरा के लिए सीधी यूपी रोडवेज बस सेवा का शुभारंभ किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश गोयल ने बस को हरी झंडी दिखाकर गंतव्य के लिए रवाना किया।

यह बस सेवा प्रतिदिन सुबह 8 बजे अनूपशहर बस अड्डे से रवाना होगी और अलीगढ़ होते हुए आगरा पहुंचेगी। नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश गोयल ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर इस मार्ग पर बस संचालन की मांग की थी। रोडवेज के असिस्टेंट प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि इस सेवा के शुरू होने से अनूपशहर और आसपास के क्षेत्र के यात्रियों को अलीगढ़ व आगरा के आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी।

उद्घाटन के अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष रामपाल सिंह, मनोज गोल्डी, सांसद प्रतिनिधि सीपीसी सिंह, पूर्व नगर अध्यक्ष मनीष गर्ग, बिट्टू चौधरी तथा सभासद अरशद गाजी, अफजल गाजी व जाहिद गाजी समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.