मऊ

जनपद मऊ के मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में स्कूली बच्चों के सुरक्षित आवागमन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग द्वारा संचालित “मिशन सेफ फ्यूचर-2.0” अभियान के तहत शनिवार 29 को जिले में व्यापक प्रवर्तन कार्रवाई की गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद मऊ के मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में स्कूली बच्चों के सुरक्षित आवागमन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग द्वारा संचालित “मिशन सेफ फ्यूचर-2.0” अभियान के तहत शनिवार 29 को जिले में व्यापक प्रवर्तन कार्रवाई की गई। संयुक्त चेकिंग अभियान के दौरान खुरहट, मुहम्मदाबाद गोहना और कोइरियापार क्षेत्र के विभिन्न मार्गों व विद्यालयों में संचालित 10 स्कूली वाहनों का चालान किया गया।

निजी वाहनों से स्कूली बच्चे ढोने पर सख्त चेतावनी
परिवहन विभाग की टीम ने स्कूल प्रबंधकों को स्पष्ट निर्देश जारी किए कि विद्यालयों में निजी प्राइवेट वाहनों से बच्चों को ढोने का कार्य कदापि न किया जाए। यदि किसी निजी वाहन से दुर्घटना या अप्रिय घटना घटती है, तो इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी संबंधित विद्यालय के प्रबंधक, प्रधानाचार्य और वाहन स्वामी की होगी। इसके साथ ही सभी वाहन चालकों का अनिवार्य रूप से चरित्र सत्यापन कराने के निर्देश दिए गए हैं।
बिना फिटनेस व परमिट वाले स्कूलों की मान्यता रद्द करने की सिफारिश
परिवहन विभाग ने कड़ा रुख अपनाते हुए बताया कि जिन स्कूली वाहनों का फिटनेस और परमिट समाप्त हो चुका है, उन विद्यालयों की मान्यता निरस्त करने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक मऊ और संबंधित शिक्षा बोर्डों को पत्र प्रेषित कर दिया गया है। समय रहते फिटनेस व परमिट न कराने वाले स्कूल प्रबंधकों के खिलाफ सीधे एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
परिवहन विभाग की टीम रही मौजूद
इस संयुक्त चेकिंग अभियान का नेतृत्व सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सुहेल अहमद ने किया। कार्रवाई के दौरान प्रवर्तन पर्यवेक्षक और सिपाही दुर्गविजय यादव तथा अनूप कुमार सहित परिवहन विभाग की टीम मुस्तैद रही। प्रशासन ने सभी प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों को तत्काल अपने वाहनों के प्रपत्र दुरुस्त कराने की हिदायत दी है।
सरयू के घटते जलस्तर के साथ कटान का कहर: सरहरा में 15 मीटर उपजाऊ भूमि नदी में विलीन, धरोहरों पर मंडराया खतराhttps://t.co/JgdbHeGpkh
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 29, 2026













