महराजगंज

जनपद महराजगंज के केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री एवं भाजपा नेता पंकज चौधरी ने शनिवार को महराजगंज स्थित अपने कैंप कार्यालय पर जनसुनवाई का आयोजन कर क्षेत्रीय लोगों की समस्याएं सुनीं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद महराजगंज के केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री एवं भाजपा नेता पंकज चौधरी ने शनिवार को महराजगंज स्थित अपने कैंप कार्यालय पर जनसुनवाई का आयोजन कर क्षेत्रीय लोगों की समस्याएं सुनीं। सुबह से ही जिले के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों ने अपनी व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याओं को उनके समक्ष रखा।

सड़क, बिजली, पुलिस व राजस्व संबंधी आए मामले
जनसुनवाई के दौरान फरियादियों ने सड़क, बिजली, पेयजल, जलनिकासी, राजस्व, पुलिस, पेंशन, आवास तथा राशन कार्ड से जुड़ी शिकायतें रखीं। केंद्रीय मंत्री ने प्राप्त प्रार्थना पत्रों को गंभीरता से लेते हुए कई मामलों में मौके से ही संबंधित अधिकारियों को दूरभाष पर निस्तारण के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की हीलाहवाली या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
“अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ”
पंकज चौधरी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की मंशा के अनुसार जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए, वहीं पार्टी कार्यकर्ताओं से भी जनसेवा में तत्पर रहने और संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।
आयोजन में ये प्रमुख लोग रहे मौजूद
जनसुनवाई के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया, पूर्व जिलाध्यक्ष समीर त्रिपाठी, सानन्दन पटेल, दिनेश जायसवाल, बैजनाथ पटेल, राकेश अग्रहरी, कृष्ण गोपाल जायसवाल, अरुणेश शुक्ला, रमेश बर्मा, नरेंद्र बहादुर सिंह, गोविंद जायसवाल, सेतभान सिंह, बलराम दूबे, अमरनाथ पटेल, करुणेश पांडेय, विजयलक्ष्मी सिंह, धर्मनाथ खरवार, श्रीराम शाही और मयंक मणि सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सरयू के घटते जलस्तर के साथ कटान का कहर: सरहरा में 15 मीटर उपजाऊ भूमि नदी में विलीन, धरोहरों पर मंडराया खतराhttps://t.co/JgdbHeGpkh
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 29, 2026





















