दिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज चौक बाजार में धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय खेल दिवस, मेजर ध्यानचंद को किया याद

महराजगंज

महराजगंज जनपद के स्थानीय नगर पंचायत चौक बाजार स्थित दिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज में शनिवार को ‘राष्ट्रीय खेल दिवस’ के अवसर पर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के स्थानीय नगर पंचायत चौक बाजार स्थित दिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज में शनिवार को ‘राष्ट्रीय खेल दिवस’ के अवसर पर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस दौरान हॉकी के महान जादूगर मेजर ध्यानचंद जी की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया और उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर विस्तृत प्रकाश डाला गया।

“खेल शरीर, मन और आत्मा के बीच स्थापित करता है सामंजस्य”
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. हरिंद्र यादव ने कहा कि भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस हर साल 29 अगस्त को हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी की जयंती के रूप में मनाया जाता है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2012 में हुई थी। उन्होंने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं है, बल्कि यह शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक विकास और व्यक्तित्व निर्माण का महत्वपूर्ण माध्यम है। खेल से शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन और सामंजस्य बनता है।

चांदनी रात में अभ्यास से मिला ‘ध्यानचंद’ नाम

प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए बताया कि मेजर ध्यानचंद जी का जन्म 29 अगस्त 1905 को प्रयागराज (इलाहाबाद) में हुआ था और उनका मूल नाम ध्यान सिंह था। सेना में भर्ती होने के बाद उन्हें हॉकी से गहरा लगाव हुआ। वे दिनभर ड्यूटी करने के बाद रात में चांद की रोशनी में घंटों अभ्यास करते थे। चांदनी रात में निरंतर कठिन अभ्यास करने के कारण ही उनके साथी खिलाड़ी उन्हें ‘चंद’ कहने लगे और आगे चलकर वे ‘ध्यानचंद’ के नाम से पूरे विश्व में प्रसिद्ध हुए।

कार्यक्रम में इनकी रही मौजूदगी

कार्यक्रम का सफल संचालन रामसुखी यादव तथा संयोजन बिनोद कुमार विमल द्वारा किया गया। इस अवसर पर लेफ्टिनेंट शेषनाथ, लेफ्टिनेंट तुलसी प्रसाद, डॉ. पंकज कुमार गुप्त, सुनील कुमार, आशुतोष कुमार, अखिलेश कुमार मिश्रा सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं, शिक्षणेतर कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं व खिलाड़ी मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.