महराजगंज

महराजगंज जनपद के फरेंदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास बीती रात करीब 9:45 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार अर्टिगा कार और स्कूटी की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के फरेंदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास बीती रात करीब 9:45 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार अर्टिगा कार और स्कूटी की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया।
स्कूटी के उड़े परखच्चे, एक की मौके पर मौत
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आनंदनगर के वार्ड नंबर 3 निवासी जावेद (25 वर्ष) पुत्र सविर, फरहान (16 वर्ष) पुत्र मंगरु और परी (14 वर्ष) पुत्री मंगरु एक ही स्कूटी पर सवार होकर जा रहे थे। जैसे ही वे फरेंदा सीएचसी के समीप पहुंचे, सामने से आ रही अनियंत्रित अर्टिगा कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत सीएचसी फरेन्दा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जावेद को मृत घोषित कर दिया।
BRD मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान बच्ची ने तोड़ा दम
गंभीर रूप से घायल भाई-बहन फरहान और परी को प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान 14 वर्षीया परी की भी सांसें थम गईं, जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं फरहान की स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है और उसका इलाज जारी है।
कार कब्जे में लेकर जांच में जुटी पुलिस
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची फरेन्दा थाना पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त अर्टिगा कार को कब्जे में ले लिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
सरयू के घटते जलस्तर के साथ कटान का कहर: सरहरा में 15 मीटर उपजाऊ भूमि नदी में विलीन, धरोहरों पर मंडराया खतराhttps://t.co/JgdbHeGpkh
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 29, 2026





















