जौनपुर: लोहिया पार्क का होगा कायाकल्प, रंगीन म्यूजिकल फाउंटेन और सेल्फी प्वाइंट बनेंगे मुख्य आकर्षण, इन वर्गों को मिलेगी एंट्री फीस में छूट

जौनपुर

जौनपुर जनपद के प्रमुख लोहिया पर्यावरणीय उद्यान पार्क को नया और आकर्षक रूप देने की तैयारी पूरी कर ली गई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के प्रमुख लोहिया पर्यावरणीय उद्यान पार्क को नया और आकर्षक रूप देने की तैयारी पूरी कर ली गई है। जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय में उद्यान विकास समिति की एक अहम बैठक उप निदेशक उद्यान (वाराणसी मंडल) दिग्विजय भार्गव की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें पार्क के सौंदर्यीकरण और जनसुविधाओं के विस्तार को लेकर कई बड़े फैसले लिए गए।

आधुनिक लाइटिंग और म्यूजिकल फाउंटेन से संवरेगा पार्क

पार्क को पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों के लिए और अधिक मनोरंजक बनाने के लिए कई विकास कार्य कराए जाएंगे:

म्यूजिकल फाउंटेन व सेल्फी प्वाइंट: पार्क में रंगीन म्यूजिकल फाउंटेन और युवाओं व परिवारों के लिए सेल्फी प्वाइंट स्थापित किया जाएगा।

ऐतिहासिक पेंटिंग व सजावट: पार्क की चहारदीवारी पर ऐतिहासिक कलाकृतियों की पेंटिंग होगी। साथ ही वाटर पाम और तिरंगा पोल को पिक्सल पट्टा लाइटों से सजाया जाएगा।

मरम्मत व सुरक्षा: पार्क के बाहर नई स्ट्रीट लाइटें लगेंगी, तिरंगा पोल का रंग-रोगन होगा और ओपन जिम व बच्चों के झूलों की मरम्मत कराई जाएगी।

पार्किंग व्यवस्था होगी दुरुस्त, हटेंगे अवैध वाहन

पार्क के बाहर लगने वाले जाम से निपटने के लिए नगर पालिका और पुलिस प्रशासन के सहयोग से अधिकृत पार्किंग स्थल तय किया जाएगा। सड़क पर बेतरतीब खड़े होने वाले अनधिकृत वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

प्रवेश शुल्क लागू, वरिष्ठ नागरिकों और पत्रकारों को मिलेगी छूट

समिति ने पार्क के रख-रखाव के लिए सुबह और शाम आने वाले सभी आगंतुकों के लिए प्रवेश शुल्क अनिवार्य करने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही नियमित टहलने वालों के लिए मंथली पास की सुविधा भी दी जाएगी।

इन्हें मिलेगी निशुल्क एंट्री:

70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक

पत्रकार एवं राजनेता

दिव्यांगजन एवं सेवानिवृत्त सैनिक

माता-पिता के साथ आने वाले 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चे

बैठक में जिला उद्यान अधिकारी, ईओ नगर पालिका, पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता, लाइन बाजार थाना प्रभारी, कृषि वैज्ञानिक और समिति सदस्य अंजना सिंह समेत तमाम विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.