जौनपुर: रालोद के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह का प्रथम आगमन, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

जौनपुर

जौनपुर जनपद में राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह (राजा बस्ती) का प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार जौनपुर आगमन हुआ।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद में राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह (राजा बस्ती) का प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार जौनपुर आगमन हुआ। काशी क्षेत्रीय अध्यक्ष राम आसरे विश्वकर्मा के आवास जाते समय जौनपुर स्थित वरिष्ठ नेता जावेद सुल्तान के आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया।

वरिष्ठ नेताओं का हुआ जोरदार अभिनंदन

प्रदेश अध्यक्ष के साथ संसदीय दल के सदस्य चंद्र बली यादव एवं मो० कैफ भी मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष सहित सभी शीर्ष नेताओं का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया और संगठन को धरातल पर मजबूत करने का संकल्प दोहराया। इस दौरान पार्टी नेताओं ने संगठन के विस्तार और जनहित के मुद्दों को लेकर आपसी संवाद भी किया।

स्वागत समारोह में ये प्रमुख नेता रहे उपस्थित

इस अवसर पर पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से:

डॉ. सतेंद्र सिंह (मंडल अध्यक्ष)

डॉ. एस. ए. रिज़वी (मंडल उपाध्यक्ष, काशी क्षेत्र)

तारिक अली खान (आईटी सेल अध्यक्ष, वाराणसी मंडल)

जावेद सुल्तान (वरिष्ठ नेता)

रघुनाथ यादव (जिला अध्यक्ष)

सुनील सिंह (पूर्व जिला महामंत्री)

अशोक प्रधान

कार्यकर्ताओं के उत्साह को देखते हुए प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया और पार्टी को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने का आह्वान किया।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.