बागपत

बागपत कलेक्ट्रेट स्थित लोकमंच सभागार में भारतीय किसान यूनियन (संघर्ष मोर्चा) की ओर से विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बागपत कलेक्ट्रेट स्थित लोकमंच सभागार में भारतीय किसान यूनियन (संघर्ष मोर्चा) की ओर से विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में किसानों, मजदूरों और आम जनता से जुड़े विभिन्न ज्वलंत मुद्दों को लेकर जोरदार धरना-प्रदर्शन हुआ। सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश चौधरी ने दो टूक कहा कि किसान और मजदूर वर्ग का उत्पीड़न कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि सरकार ने समय रहते मांगों का समाधान नहीं किया, तो आंदोलन को और अधिक उग्र किया जाएगा।
गन्ने का भाव ₹600 प्रति क्विंटल करने की मांग
महापंचायत में गन्ना मूल्य वृद्धि का मुद्दा प्रमुखता से छाया रहा। संगठन मंत्री विक्रांत चौधरी ने कहा कि बाजार में चीनी के दाम करीब 70 रुपये प्रति किलो तक पहुंच चुके हैं, लेकिन किसानों को आज भी उनकी फसल का वाजिब दाम नहीं मिल रहा है। उन्होंने गन्ने का भाव कम से कम 600 रुपये प्रति क्विंटल (6 रुपये प्रति किलो) करने की पुरजोर मांग की।
बिजली संकट और मीटरों में लोड वृद्धि पर रोष
किसानों ने बिजली संकट, बेतहाशा बढ़े बिल और मीटरों से जुड़ी अनियमितताओं पर गहरा आक्रोश जताया। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि कई उपभोक्ताओं के एक किलोवाट के कनेक्शन को जबरन तीन किलोवाट में तब्दील कर दिया गया है, जिससे बिलों में अनावश्यक वृद्धि हो रही है। पदाधिकारियों ने इस समस्या के त्वरित निस्तारण की मांग की।
अन्य प्रमुख मांगें
नकली दवाओं पर रोक: बाजार में बिक रही नकली कृषि दवाओं की बिक्री पर तत्काल प्रतिबंध लगाया जाए।
निजी स्कूलों की फीस: निजी स्कूलों की मनमानी फीस वृद्धि पर प्रभावी अंकुश लगे।
आरटीओ वसूली: ट्रैक्टरों के आरटीओ संबंधी कार्यों में हो रही अवैध वसूली रोकी जाए।
मुआवजा व जमीन आवंटन: गौरीपुर मोड़ से पुल तक सड़क निर्माण के लिए उचित मुआवजा दिया जाए तथा गौरीपुर-जवाहरनगर में भूमि चिन्हित कर कब्रिस्तान दर्ज की जाए।
अनदेखी पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी
जिलाध्यक्ष अर्जुन प्रधान ने कहा कि महंगाई और प्रशासनिक अनदेखी से किसान-मजदूर पूरी तरह त्रस्त हैं। वक्ताओं ने स्पष्ट चेतावनी दी कि समस्याओं का समाधान न होने पर किसान सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे और आगामी चुनावों में इसका करारा जवाब दिया जाएगा।
महापंचायत में ये रहे मौजूद
इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों सहित किन्नर समाज के जिलाध्यक्ष व कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। महापंचायत में लैला, काजल, जोया, दुर्गा, गुड्डा, रीना, राजवीर, अर्जुन प्रधान, विक्रांत चौधरी, उपेंद्र मुखिया, अमरजीत और नीतू नैन समेत सैकड़ों किसान व मजदूर उपस्थित रहे।
महराजगंज: निचलौल-सिसवा मार्ग स्थित क्रांति चौराहे के समीप मंगलवार को दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस दर्दनाक सड़क हादसे में एक बुजुर्ग और एक किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर स्थानीय राहगीरों की भारी भीड़ जुट गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। pic.twitter.com/rJpR4EToOX
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 25, 2026













