बागपत विकास रैंकिंग में 72वें पायदान से शीर्ष पर पहुंचा, प्रभारी मंत्री जसवंत सिंह सैनी ने की विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा

बागपत

उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास एवं संसदीय कार्य राज्यमंत्री तथा बागपत जनपद के प्रभारी मंत्री जसवंत सिंह सैनी ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों, राजस्व, कानून व्यवस्था और निर्माणाधीन परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक की।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।


उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास एवं संसदीय कार्य राज्यमंत्री तथा बागपत जनपद के प्रभारी मंत्री जसवंत सिंह सैनी ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों, राजस्व, कानून व्यवस्था और निर्माणाधीन परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक की। बैठक में बागपत विधायक योगेश धामा, छपरौली विधायक डॉ. अजय कुमार, जिलाधिकारी अस्मिता लाल और पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

प्रभारी मंत्री ने बागपत द्वारा विकास रैंकिंग में 72वें स्थान से छलांग लगाकर प्रदेश के शीर्ष जनपदों में स्थान बनाने पर अधिकारियों व कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने निर्देश दिया कि विकास योजनाओं की प्रगति केवल कागजी रैंकिंग तक सीमित न रहे, बल्कि उसका प्रत्यक्ष लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को प्रतिदिन सुबह 10 से 12 बजे तक अनिवार्य रूप से जनसुनवाई करने और शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए।

 

कानून व्यवस्था एवं महिला सुरक्षा: पुलिस अधीक्षक ने ‘मिशन शक्ति’ और ‘पुलिस जनचौपाल’ की प्रगति रिपोर्ट रखी। मंत्री ने वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी, हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी और महिला सुरक्षा को सर्वोपरि रखने के निर्देश दिए।

स्वास्थ्य एवं मातृ कल्याण: जननी सुरक्षा योजना में 2,711 के लक्ष्य के मुकाबले 2,039 लाभार्थियों को लाभ मिला। 80% से अधिक भुगतान के साथ बागपत पूरे मेरठ मंडल में प्रथम स्थान पर रहा।

निर्माण एवं जलापूर्ति: 150 निर्माण परियोजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं। ‘नमामि गंगे’ योजना के तहत 174 में से 110 टैंकों का कार्य पूरा कर लिया गया है।

पर्यावरण एवं वृक्षारोपण: 14.93 लाख के लक्ष्य के सापेक्ष 15.01 लाख पौधे लगाए गए। मंत्री ने लगाए गए पौधों के जीवित रहने की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने को कहा।

गौ संरक्षण व पशुपालन: जिले में वर्तमान में 9,127 गोवंश संरक्षित हैं। लंपी रोग से बचाव के लिए गांव-गांव टीकाकरण और जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।

फसल क्षति व अन्य योजनाएं: हालिया बारिश से प्रभावित फसलों का स्थलीय सर्वे कर किसानों को मुआवजा दिलाने तथा सामूहिक विवाह योजना के शेष 150 विवाह नवंबर तक पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया।

लाभार्थियों को बांटे चेक और टूलकिट

समीक्षा बैठक के समापन पर प्रभारी मंत्री जसवंत सिंह सैनी ने ‘मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना’ के तहत युवाओं को चेक प्रदान कर स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया। इसके अलावा ‘विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना’ के अंतर्गत महिला कारीगरों को टूलकिट वितरित कर सम्मानित किया गया।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.