बुलंदशहर

बुलंदशहर लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने और निर्वाचन प्रक्रिया में जनभागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से अनूपशहर तहसील प्रशासन द्वारा व्यापक मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने और निर्वाचन प्रक्रिया में जनभागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से अनूपशहर तहसील प्रशासन द्वारा व्यापक मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत शनिवार को उपजिलाधिकारी मनीष कुमार ने एलडीएवी इंटर कॉलेज अनूपशहर, टाउन स्कूल तथा प्राथमिक विद्यालय करनपुर का औचक निरीक्षण कर तैयारियों व गतिविधियों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम मनीष कुमार ने विद्यालय स्टाफ और स्थानीय नागरिकों को संबोधित करते हुए मताधिकार के प्रति सजग रहने और आगामी चुनावों में शत-प्रतिशत मतदान करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि मतदान लोकतंत्र का मुख्य आधार है और एक जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य है कि वह अपने वोट का प्रयोग करे।
एसडीएम ने विशेष रूप से युवाओं और पहली बार मतदाता बनने वाले नागरिकों से अपील की कि वे न केवल स्वयं मतदान प्रक्रिया में हिस्सा लें, बल्कि अपने परिवार, पड़ोसियों और आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य जन-जन तक मतदान के महत्व को पहुंचाना और एक पारदर्शी व निष्पक्ष चुनाव के लिए जागरूकता बढ़ाना है।
निचलौल: लकड़ी हटाने के विवाद में मुसहर टोले में खूनी संघर्ष, मारपीट में कई लोग गंभीर रूप से घायल
https://t.co/UxYN2GxCES
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 24, 2026












