बागपत

बागपत जनपद के दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर सोमवार तड़के गांगनौली गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बागपत जनपद के दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर सोमवार तड़के गांगनौली गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर से एक कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार 21 वर्षीय युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
भोर में करीब 5 बजे हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, दुर्घटना सुबह करीब 5:00 बजे गांगनौली कट से टीकरी पुलिस चौकी की ओर जाने वाले मार्ग पर हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सवार दोनों लोग अंदर ही फंस गए। राहगीरों की सूचना पर सब इंस्पेक्टर प्रांशु राजपूत पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया।
दिल्ली के रहने वाले हैं दोनों पीड़ित
पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को तत्काल बागपत जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद दिल्ली के मॉडल टाउन निवासी शहरा अरोरा (21) को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल आदित्य चोपड़ा (24) को प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस
दोघट थानाध्यक्ष केवल सिंह ने बताया कि मृतका के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम व अन्य विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। हादसे के बाद फरार हुए अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान के लिए एक्सप्रेस-वे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
यूपी में रविवार देर रात 17 IAS अफसरों के तबादले, मुरादाबाद और अलीगढ़ को मिले नए मंडलायुक्तhttps://t.co/dFkY9REknP
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 24, 2026






















