महराजगंज: डूडा के नए परियोजना निदेशक मनीष शुक्ला ने संभाला पदभार, लंबित कार्यों को समयबद्ध पूरा करने पर जोर

महराजगंज

महराजगंज जनपद में नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) के नव-नियुक्त परियोजना निदेशक (पीओ) मनीष शुक्ला ने आधिकारिक रूप से अपना कार्यभार संभाल लिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद में नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) के नव-नियुक्त परियोजना निदेशक (पीओ) मनीष शुक्ला ने आधिकारिक रूप से अपना कार्यभार संभाल लिया है। पदभार ग्रहण करने के साथ ही उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट करते हुए कहा कि विभाग में अटके और लंबित सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर तय समयसीमा में पूरा कराया जाएगा।

लंबित योजनाओं और गुणवत्ता पर फोकस

परियोजना निदेशक मनीष शुक्ला ने कहा कि उनकी मुख्य प्राथमिकता शासन की कल्याणकारी योजनाओं और निर्माण कार्यों को गति देना है, ताकि योजनाओं का सीधा लाभ बिना किसी बाधा के पात्र लाभार्थियों तक पहुंच सके। उन्होंने निर्माण कार्यों में मानकों और गुणवत्ता से कोई समझौता न करने की बात दोहराते हुए कहा कि शासन के दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित किया जाएगा।

पारदर्शिता और समन्वय के साथ होगा काम

अपनी पहली पोस्टिंग का जिक्र करते हुए उन्होंने नई जिम्मेदारी को पूरी पारदर्शिता और निष्ठा से निभाने का संकल्प जताया। शुक्ला ने स्पष्ट किया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विभागीय कार्यों की नियमित समीक्षा होगी और बेहतर तालमेल के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ समन्वय स्थापित कर फाइलों का त्वरित निस्तारण किया जाएगा। नए परियोजना निदेशक के कार्यभार संभालने के बाद विभागीय कार्यों में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।

Voice Of News 24

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.