निघासन: नाला निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप, स्थानीय लोगों ने खड़े किए गुणवत्ता पर सवाल

निघासन

लखीमपुर खीरी जनपद के नगर पंचायत निघासन के वार्ड नंबर 07, अशोक नगर में कराए जा रहे नाला निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप सामने आए हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

लखीमपुर खीरी जनपद के नगर पंचायत निघासन के वार्ड नंबर 07, अशोक नगर में कराए जा रहे नाला निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप सामने आए हैं। स्थानीय नागरिकों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया है कि मानक के अनुरूप अव्वल दर्जे की ईंटों के स्थान पर घटिया ‘राड़’ ईंटों का धड़ल्ले से इस्तेमाल किया जा रहा है।

ठेकेदार की मनमानी और निगरानी पर सवाल

क्षेत्रवासियों का आरोप है कि ठेकेदार विभागीय नियमों को ताक पर रखकर अपनी मनमानी से निर्माण कार्य करा रहा है। सरकारी प्रोजेक्ट में खुलेआम हो रही इस अनियमितता ने संबंधित अधिकारियों की निगरानी व्यवस्था पर भी बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिम्मेदार अधिकारियों की मिलीभगत या अनदेखी के बिना इस तरह मानकों की धज्जियां उड़ाना संभव नहीं है।

घटिया निर्माण सामग्री के प्रयोग से नाराज लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कदम उठाने की मांग की है। अब देखना यह होगा कि नगर पंचायत प्रशासन मौके पर पहुंचकर जांच करता है और संबंधित ठेकेदार पर कार्रवाई सुनिश्चित करता है, या फिर हर बार की तरह जनता की शिकायतों को फाइलों में दबा दिया जाएगा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.