सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जिले के नौगढ़ रेंज स्थित अलिदापुर वन चौकी क्षेत्र के बनकटवा दक्षिणी गांव में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जिले के नौगढ़ रेंज स्थित अलिदापुर वन चौकी क्षेत्र के बनकटवा दक्षिणी गांव में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक खेत से वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत संरक्षित श्रेणी में आने वाले दो गोह संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, बनकटवा दक्षिणी निवासी जुबैर नामक व्यक्ति के खेत में ग्रामीणों ने दो मृत गोह पड़े देखे। संरक्षित वन्य जीवों की मौत की सूचना ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग के अधिकारियों को दी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। फोरेस्टर देवेश मिश्रा ने बताया कि दोनों मृत वन्य जीवों के शवों को कब्जे में ले लिया गया है। मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
नवविवाहित युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, परिजनों में मचा कोहरामhttps://t.co/oWNhpNmEss
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 20, 2026





















