सिद्धार्थनगर में ट्रक और पिकअप की भीषण भिड़ंत, दो घायल; जिला अस्पताल में इलाज जारी

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के जोगिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत नौगढ़-बांसी मार्ग पर बुधवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जहां आलू से लदे ट्रक (UP 41 CT 5881 और पिकअप/मैजिक (UP 55 BT 3045) में जोरदार भिड़ंत हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के जोगिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत नौगढ़-बांसी मार्ग पर बुधवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जहां आलू से लदे ट्रक (UP 41 CT 5881 और पिकअप/मैजिक (UP 55 BT 3045) में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में पिकअप में सवार दो लोग घायल हो गए, जबकि दुर्घटना के बाद ट्रक पलट गया और चालक मौके से फरार हो गया।

हादसे में घायल पिकअप चालक अशोक पुत्र रामअचल यादव (निवासी रायगढ़, थाना शोहरतगढ़) और उनके साथी सलाउद्दीन पुत्र अब्दुल रहीम (निवासी परसिया, थाना शोहरतगढ़) को पुलिस प्रशासन की मदद से तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, दोनों घायलों की हालत खतरे से बाहर है। वहीं पिकअप में सवार एक अन्य व्यक्ति किस राम पुत्र बुद्धिराम (निवासी निबी सुराहा) पूरी तरह सुरक्षित हैं।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची जोगिया पुलिस ने स्थिति को संभाला। पुलिस के अनुसार, लॉ एंड ऑर्डर की कोई समस्या नहीं है और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से बहाल कर दिया गया है। घायलों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.