किसानों ने किया अनूपशहर तहसील का घेराव, समस्याओं के निस्तारण की मांग

बुलंदशहर

जनपद बुलंदशहर के भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में बुधवार को सैकड़ों किसानों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर तहसील अनूपशहर का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद बुलंदशहर के भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में बुधवार को सैकड़ों किसानों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर तहसील अनूपशहर का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। किसान बुलंदशहर अड्डे से ट्रैक्टरों के जुलूस के साथ तहसील पहुंचे और परिसर में महापंचायत का आयोजन किया।

करीब पांच घंटे तक चली महापंचायत में किसानों ने बिजली आपूर्ति, गन्ना भुगतान, आवारा पशुओं से निजात, चकबंदी, पुलिस व्यवस्था और तहसील स्तर की लंबित समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। इस दौरान मौके पर पहुंचे अधिकारियों और किसान नेताओं के बीच विभिन्न मांगों को लेकर लंबी वार्ता हुई।

संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों ने किसानों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण का ठोस आश्वासन दिया। इसके बाद किसानों ने अपनी नौ सूत्रीय मांगों से संबंधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी और क्षेत्राधिकारी पुलिस को सौंपा।

किसान नेताओं ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ, तो संगठन जिला मुख्यालय पर बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। इस दौरान बीकेयू के जिलाध्यक्ष एडवोकेट चौधरी अरब सिंह, आलोक चौधरी, कुंवरपाल प्रधान, अनय जाटवोधी और राहुल चौधरी सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.