चौकी इंचार्ज समेत 3 पुलिसकर्मी निलंबित: बुलंदशहर में भ्रष्टाचार और कदाचार की शिकायतों पर SSP की कार्रवाई

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार, कदाचार और अनुशासनहीनता के मामलों पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार, कदाचार और अनुशासनहीनता के मामलों पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। एसएसपी ने सिकंदराबाद थाना क्षेत्र की जोखाबाद पुलिस चौकी के प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

निलंबित होने वाले पुलिसकर्मियों में जोखाबाद चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक हरेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक शैलेंद्र कुमार और आरक्षी अखिलेश कुमार शामिल हैं। पुलिस विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, तीनों कर्मचारियों के खिलाफ लंबे समय से कदाचार और अनियमतताओं की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने प्राथमिक जांच के निर्देश दिए थे। जांच रिपोर्ट के आधार पर तीनों के विरुद्ध निलंबन की दंडात्मक कार्रवाई की गई।

एसएसपी की इस कड़ी कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस प्रशासन ने कड़ा संदेश दिया है कि ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही, भ्रष्टाचार या अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी दोषी पाए जाने वालों पर कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.