मऊ

मऊ जनपद के कोपागंज थाना क्षेत्र के ढेकवारा गांव में नाग पंचमी के दिन क्रिकेट खेलने के दौरान दो पक्षों में कहासुनी के बाद हिंसक मारपीट हो गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के कोपागंज थाना क्षेत्र के ढेकवारा गांव में नाग पंचमी के दिन क्रिकेट खेलने के दौरान दो पक्षों में कहासुनी के बाद हिंसक मारपीट हो गई। घटना में एक अनुसूचित जाति के युवक को घेरकर पीटने का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है।
वायरल वीडियो में कुछ युवक एक युवक को जमीन पर गिराकर पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो संज्ञान में आने के बाद पुलिस विभाग में हलचल मच गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
क्षेत्राधिकारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि क्रिकेट खेलने की बात पर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों पक्षों को कोपागंज थाने तलब किया है। अधिकारियों के अनुसार, साक्ष्यों और बयानों के आधार पर निष्पक्ष जांच की जा रही है, जिसके बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।
सिद्धार्थनगर में 59 साल पुराने मदरसे पर चला बुलडोजर, कार्रवाई के दौरान सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस में तीखी बहसhttps://t.co/dkburLoQPj
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 18, 2026













