मऊ

मऊ जनपद के नगर क्षेत्र में संचालित ग्लोबल हॉस्पिटल पर गंभीर आरोप लगे हैं। बलिया से आए एक मरीज के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर बिना पंजीकरण के इलाज करने, लापरवाही बरतने, भारी-भरकम बिल थमाने और परिजनों को बंधक बनाने का आरोप लगाया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के नगर क्षेत्र में संचालित ग्लोबल हॉस्पिटल पर गंभीर आरोप लगे हैं। बलिया से आए एक मरीज के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर बिना पंजीकरण के इलाज करने, लापरवाही बरतने, भारी-भरकम बिल थमाने और परिजनों को बंधक बनाने का आरोप लगाया है।
मामला तब तूल पकड़ा जब सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हुआ, जिसमें मरीज के परिजन और मऊ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. पंकज कुमार राय के बीच बातचीत होने का दावा किया जा रहा है। ऑडियो में परिजन शिकायत कर रहे हैं कि शुक्रवार को चींटी निगलने पर भर्ती कराए गए मरीज का रातभर में करीब 70 हजार रुपये का बिल बना दिया गया और अस्पताल में डॉक्टर भी उपलब्ध नहीं थे।
वार्तालाप के दौरान सीएमओ द्वारा अस्पताल को अवैध बताते हुए सील करने की बात कही जा रही है। हालांकि, विभागीय हस्तक्षेप के बाद मरीज और परिजनों को अस्पताल से बाहर निकलवाया गया। सीएमओ डॉ. पंकज कुमार राय ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच कर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। घटना के बाद से स्वास्थ्य विभाग की निगरानी और अवैध अस्पतालों के संचालन पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
सिद्धार्थनगर में 59 साल पुराने मदरसे पर चला बुलडोजर, कार्रवाई के दौरान सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस में तीखी बहसhttps://t.co/dkburLoQPj
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 18, 2026













