मऊ में सुबह की सैर पर निकलीं दो महिलाओं से तमंचे के बल पर चेन स्नैचिंग, पुलिस खंगाल रही CCTV

मऊ

मऊ जनपद के घोसी कोतवाली क्षेत्र के नदवासराय अंडरपास के पास मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे टहलने निकलीं दो महिलाओं से बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर सोने की चेन और लॉकेट लूट लिया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के घोसी कोतवाली क्षेत्र के नदवासराय अंडरपास के पास मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे टहलने निकलीं दो महिलाओं से बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर सोने की चेन और लॉकेट लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने महिलाओं के साथ मारपीट भी की। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

पीड़ित महिला चंदा देवी ने बताया कि काले कपड़ों में आए तीन बदमाशों ने उनकी कनपटी पर कट्टा सटाकर चेन छीन ली। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ हाथापाई की और चेन का कुछ हिस्सा लेकर फरार हो गए। दोनों पीड़िताएं कस्बा खास घोसी की रहने वाली हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में बदमाशों की धरपकड़ के लिए तीन पुलिस टीमों का गठन किया गया है।

पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और बदमाशों के भागने के रास्तों की पड़ताल के साथ संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। सीओ घोसी ने बताया कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.