सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इसके बाद अधिकारियों व कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान का गायन किया।

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित विचार गोष्ठी में रघुवर प्रसाद सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए, जिन्हें जिलाधिकारी द्वारा पुरस्कृत किया गया। संबोधन के दौरान डीएम ने अमर शहीदों को नमन करते हुए कहा कि भारत आज विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों से समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने और ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में एडीएम (वि/रा) गौरव श्रीवास्तव, एडीएम (न्यायिक) ज्ञान प्रकाश, वरिष्ठ अधिवक्ता सत्यदेव सिंह, जय शंकर प्रसाद मिश्र, राणा प्रताप सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। संचालन प्रेमसागर चौधरी ने किया।
स्वतंत्रता दिवस पर विकास भवन, जनपद न्यायालय, पुलिस लाइन, सिद्धार्थ विश्वविद्यालय तथा तहसीलों व ब्लॉकों में भी गरिमामय माहौल में ध्वजारोहण किया गया।
लखीमपुर खीरी: थाना शारदा नगर में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवसhttps://t.co/QRxvJL7H9p
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 15, 2026























