सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जिला कारागार सिद्धार्थनगर में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस अत्यंत हर्षोल्लास, उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर पूरा जेल परिसर तिरंगे झंडों और सजावट से जगमगा उठा।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जिला कारागार सिद्धार्थनगर में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस अत्यंत हर्षोल्लास, उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर पूरा जेल परिसर तिरंगे झंडों और सजावट से जगमगा उठा।

समारोह का शुभारंभ जेल अधीक्षक सचिन वर्मा ने ध्वजारोहण, ‘वंदे मातरम’ और राष्ट्रगान के साथ किया। अपने संबोधन में जेल अधीक्षक ने अमर शहीदों के बलिदान को याद करते हुए कहा कि स्वतंत्रता केवल अधिकारों का उपभोग नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों का निर्वहन भी है। उन्होंने बंदियों को समाज का अभिन्न अंग बताते हुए उनमें सुधार, अनुशासन और सकारात्मक बदलाव लाने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में उत्कृष्ट एवं कर्तव्यनिष्ठ कार्य करने वाले जेल अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया। साथ ही परिसर को स्वच्छ रखने वाले सफाई कर्मियों को भी पुरस्कृत किया गया।
इस दौरान बंदियों ने देशभक्ति गीत, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी को भावविभोर कर दिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बंदी कलाकारों को भी जेल प्रशासन द्वारा पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखने के संकल्प के साथ हुआ।
लखीमपुर खीरी: थाना शारदा नगर में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवसhttps://t.co/QRxvJL7H9p
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 15, 2026























