बुलंदशहर

बुलंदशहर 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्य स्वच्छ गंगा मिशन (उत्तर प्रदेश) के निर्देशानुसार जिला गंगा समिति, बुलंदशहर द्वारा अनूपशहर के मस्तराम गंगा घाट पर गंगा की मध्यधारा में विशाल तिरंगे का भव्य प्रदर्शन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्य स्वच्छ गंगा मिशन (उत्तर प्रदेश) के निर्देशानुसार जिला गंगा समिति, बुलंदशहर द्वारा अनूपशहर के मस्तराम गंगा घाट पर गंगा की मध्यधारा में विशाल तिरंगे का भव्य प्रदर्शन किया गया।

कार्यक्रम में दो मोटरबोटों के सहारे गंगा की लहरों के बीच तिरंगा फहराया गया, जो वहां मौजूद लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रभक्ति जगाने के साथ-साथ गंगा की निर्मलता, अविरलता और स्वच्छता के प्रति जनभागीदारी बढ़ाना रहा।
नमामि गंगे के प्रतिनिधि आर्यन गौड़ ने कहा कि गंगा की मध्यधारा में लहराता तिरंगा राष्ट्रसेवा और मां गंगा के संरक्षण का साझा संकल्प है। इस अवसर पर उपस्थित नागरिकों व युवाओं ने गंगा को स्वच्छ व निर्मल बनाए रखने तथा पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय योगदान देने की शपथ ली।
कार्यक्रम के दौरान नमामि गंगे से जुड़े ज्ञानेश शर्मा, अरविंद सिंह, गुरजीत सिंह, रामू शर्मा सहित कई कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
लखीमपुर खीरी: थाना शारदा नगर में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवसhttps://t.co/QRxvJL7H9p
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 15, 2026
























