बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर स्थित जेपी विद्या मंदिर (मुख्य परिसर) में 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे हर्षोल्लास व गरिमा के साथ मनाया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर स्थित जेपी विद्या मंदिर (मुख्य परिसर) में 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे हर्षोल्लास व गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अजय गर्ग, सेवक चंद, सुनील कुमार गुप्ता और संजय अग्रवाल उपस्थित रहे।

समारोह का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या नीना चतुर्वेदी द्वारा ध्वजारोहण कर किया गया। मंच संचालन छात्रा आरोही और ग्रेसी ने कुशलतापूर्वक संभाला। इस दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत ‘उठो जवानों वसुंधरा पुकारती’ समूह गान तथा ‘बड़ी बेताब है दुनिया’ व ‘हम वक्त बदल देंगे’ जैसे सांस्कृतिक नृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। छात्रा तन्वी ने सारगर्भित भाषण दिया, वहीं सक्षम अग्रवाल ने ओजस्वी कविता पाठ किया। एनसीसी कैडेट्स के मार्च पास्ट और विद्यालय बैंड की धुनों ने समां बांध दिया।
समारोह की अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्या नीना चतुर्वेदी ने अमर स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया और विद्यार्थियों को स्वतंत्रता के वास्तविक महत्व की जानकारी दी। अंत में सभी अतिथियों व शिक्षकों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया तथा मिष्ठान वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
लखीमपुर खीरी: थाना शारदा नगर में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवसhttps://t.co/QRxvJL7H9p
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 15, 2026
























