देवघर

देवघर के स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जलसार चिल्ड्रेन पार्क स्थित निःशुल्क बोलबम कांवरिया शिविर के स्वदेशी चौक पर स्वदेशी जागरण मंच द्वारा धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ ध्वजारोहण किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

देवघर के स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जलसार चिल्ड्रेन पार्क स्थित निःशुल्क बोलबम कांवरिया शिविर के स्वदेशी चौक पर स्वदेशी जागरण मंच द्वारा धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान देश के अमर वीर सेनानियों को नमन करते हुए स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने का संकल्प लिया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए मंच के प्रांत समन्वयक मनोज सिंह ने कहा कि भारत को समृद्ध राष्ट्र बनाने के लिए स्वदेशी को बढ़ावा देना अनिवार्य है और इसके लिए व्यापक स्तर पर जनजागरण की आवश्यकता है। वहीं जीवेश सिंह ने ऑनलाइन विदेशी कंपनियों के दुष्प्रभावों पर चिंता जताते हुए स्थानीय रोजगार की सुरक्षा के लिए स्वदेशी अपनाने पर जोर दिया। भारतीय मजदूर संघ के अंगद उपाध्याय ने संगठन के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में जिला संयोजक संजय सिंह, प्रभाष गुप्ता, अमर कुमार सिन्हा, आशा झा, बाबू सोना श्रृंगारी, मिथिलेश बाजपेयी, लक्ष्मी देवी, श्रील फाउंडेशन के राकेश वर्मा और आरएसएस के अजीत दुबे सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
लखीमपुर खीरी: थाना शारदा नगर में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवसhttps://t.co/QRxvJL7H9p
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 15, 2026
























