सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर। 15 अगस्त के दिन थाना बांसी क्षेत्रांतर्गत सर्राफा बाजार स्थित सीएस मुहल्ला में एक भवन के निचले तल पर अचानक भीषण आग लग गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर। 15 अगस्त के दिन थाना बांसी क्षेत्रांतर्गत सर्राफा बाजार स्थित सीएस मुहल्ला में एक भवन के निचले तल पर अचानक भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक मृत्युंजय पाठक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और फायर सर्विस व उच्च अधिकारियों को सूचित किया।

इसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद, क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान (IPS) और सीओ बांसी शुबेंदु सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव कार्य का नेतृत्व संभाला। मार्ग संकरा होने के कारण बड़ी फायर गाड़ी को माधव मेला ग्राउंड में खड़ा कर छोटी फायर ब्रिगेड से राहत कार्य शुरू किया गया।
रेस्क्यू के दौरान ही आग की लपटों के कारण मकान में रखे दो गैस सिलेंडर अचानक धमाके के साथ फट गए, जिससे लकड़ी की छत क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बावजूद पुलिस और फायर सर्विस टीम ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए अपनी जान जोखिम में डालकर भवन में फंसे सभी 8 लोगों को सकुशल बाहर निकाल लिया।
सुरक्षित निकाले गए लोगों में एक लकवाग्रस्त (फालिज पीड़ित) मरीज भी शामिल था, जिसे विशेष प्रयास से बचाकर तत्काल अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस और फायर ब्रिगेड की इस त्वरित और साहसिक कार्रवाई से एक बड़ी जनहानि होने से टल गई।
लखीमपुर खीरी: थाना शारदा नगर में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवसhttps://t.co/QRxvJL7H9p
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 15, 2026
























