महराजगंज

महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध व अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चौक थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध व अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चौक थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
थानाध्यक्ष चौक के मार्गदर्शन में उप-निरीक्षक अंकित राय, हेड कांस्टेबल विजयपाल सिंह और कांस्टेबल अभय कुमार सिंह की पुलिस टीम ने मु0अ0सं0 142/26 (धारा 137(2), 64(1) बीएनएस व 3/4 पॉक्सो एक्ट) में नामजद अभियुक्त समीर उर्फ सोनू (24 वर्ष) पुत्र जमीर को धर दबोचा। अभियुक्त परासखाड़ टोला परसिया (थाना चौक) का निवासी है।
पुलिस टीम ने अभियुक्त को 15 अगस्त को सुबह 11:40 बजे ग्राम शेखपुरवां स्थित कब्रिस्तान के पास पेड़ के समीप से गिरफ्तार किया। पुलिस द्वारा अभियुक्त के परिजनों को नियमानुसार सूचित करते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई के साथ उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
लखीमपुर खीरी: थाना शारदा नगर में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवसhttps://t.co/QRxvJL7H9p
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 15, 2026
























